राजनांदगांव/चोरी के प्रकरण में थाना घुमका पुलिस की त्वरित कार्यवाही

राजनांदगांव/सूने मकान में हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर पुलिस की गिरफ्त में। रिपोर्ट के कुछ ही समय बाद आरोपियों को ढूंढ निकली पुलिस। चोरी के माल मशरूका 100% बरामद ( 22,000 रूपये नगदी रकम, एक नग गैस टंकी, की-पैड मोबाई, एक बोरी चांवल जुमला किमती 30,000 रूपये बरामद )

घटना में प्रयुक्त आरोपी का मोटर सायकल हिरो होण्डा को किया गया जप्त। नाम आरोपी – 1- सुरेश मारकंडे पिता स्व0 जयलाल मारकंडे उम्र 42 साल निवासी छोटे बिरेझर, 2- दिलेश्वर चतुर्वेदी पिता जीवन चतुर्वेदी उम्र 33 साल निवासी गाडाडीह थाना बोरी जिला दुर्ग

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16/04/2026 को प्रार्थीया लिखित आवेदन दिया कि 12-04-2026 को वह ईलाज कराने राजनांदगांव गई थी उसके बाद अपने रिश्तेदार के यहां रूक गयी दिनांक 15-04-2026 को दोपहर करीबन 01:30 बजे घर वापस आई तो देखी कि उसके घर का ताला टुटा हुआ था घर में रखे इंडियन कंपनी का गैस टंकी, की-पैड मोबाईल, एक बोरी चांवल, नगदी रकम को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर थाना घुमका में अपराध क्रमांक 42/2026 धारा – 305(a), 331(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । कायमी की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई जिस पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगांव के मार्गदर्शन में घुमका पुलिस के द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर टेक्निकल एनालिसिस करते संदेही तक पहुंच संदेही सुरेश मारकंडे निवासी छोटे बिरेझर से पुछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया व अपने साथ ग्राम गाडाडीह थाना बोरी जिला दुर्ग निवासी दिलेश्वर चतुर्वेदी भी चोरी में सहयोग करना बताने पर दिलेश्वर चतुर्वेदी को हिरातस में लेकर पुछताछ किया गया जो चोरी में सहयोग करना स्वीकार किये चोरी के संबंध में खुलासा करते आरोपी के निशानदेही में कब्जे से एक नग गैस सिलेंडर, एक बोरी चांवल, नगदी 22000 रूपये, की-पैड मोबाईल बरामद किया गया,दोनों आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *