रिसाली/14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विशेष कार्यक्रम मरौदा स्टेशन के वार्ड 17 व नगर पालिका निगम रिसाली के अलग अलग वार्डो मे बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाई जायेगी । सर्वप्रथम मरौदा स्टेशन के वार्ड 17 के चंद्रिका किराना स्टोर्स के सामने सुबह 11 बजे,जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे साथ मे भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, नगर पालिका निगम रिसाली प्रथम महापौर श्रीमती शशि अशोक सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश पटेल और जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त कांग्रेसजनों की उपस्थिति मे बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाई जायेगी। इस कार्यक्रम मे आप सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व नगर पालिका निगम रिसाली के समस्त पार्षद, पूर्व पार्षद,पूर्व एल्डरमेन, युवा कांग्रेस एनएस यूआई, महिला कांग्रेस एवं सभी कांग्रेस परिवार के सदस्य सादर आमंत्रित हैं। उक्त जानकारी चंद्रकांत कोरे,प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी ने दी।
