भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि, नीलांबर और पीतांबर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे अमीर वीर थे जिन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध अदम्य साहस और बलिदान का परिचय दिया l 28 मार्च उनकी पुण्यतिथि के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है । इस अवसर पर हम उनके संघर्ष त्याग और देशभक्ति को नमन करते हैं उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी की राह दिखाई और आने वाली पीढियां के लिए प्रेरणा स्रोत बने । उनका जीवन हमें यहां सीखता है कि देश की सदस्यता और सम्मान के लिए हर कठिनाई का सामना करना चाहिए । आज के दिन हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए l
