भिलाई /”रामनवमी : मर्यादा धर्म और आदर्श जीवन का पावन संदेश “- बदरुद्दीन कुरैशी

भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने कहा कि, आज रामनवमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं l यह शुभ दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है जिनका अवतार त्रेता युग में अयोध्या नगरी में राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर पर हुआ था l श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में सत्य, धर्म, त्याग और आदर्शों का पालन करते हुए मानवता को एक सही मार्ग दिखाया l रामनवमी का यह पावन पर्व हमें सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, सत्य और धर्म का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए l इस दिव्य अवसर पर हम अपने जीवन में श्रीराम के आदर्शों को अपने प्रेम, करुणा और भाई चारे का संदेश फैलाए तथा एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना योगदान दे l प्रभु श्री राम की कृपा के आपकी जीवन में सुख समृद्धि और खुशियों का संचार हो l इसी मंगल कामना के साथ आप सभी को रामनवमी की अनंत बधाइयां l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *