भिलाई/वार्ड 32 के रिक्शा मोहल्ले की नालियां कचरे से पट चुकी हैं पिछले कई दिनों से सफाई ना होने के कारण नालियां बदबदा रही हैं और बदबू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। एक तरफ नाली कचरे से पट जाने के कारण मच्छरों का आतंक बढ़ गया हैं,बदबू के कारण लोग अत्यधिक परेशान हैं, ऊपर से दवा छिड़काव भी नहीं हो रहा है वही दूसरी तरफ वार्ड पार्षद की कार्यप्रणाली पर लोग सवाल उठा रहे हैं, पार्षद से शिकायत के बावजूद सफाई नहीं हो रही है। यहां पर आप जाएंगे तो पाएंगे कि नालियां कीचड़ से ऊपर तक भर चुकी हैं,पानी जहां का यहां ठहरा हुआ है, कीचड़ सड के कारण बदबू मार रहा है और मच्छर से भी लोग परेशान हैं। सफाई न होने के कारण स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
