कबीरधाम/जिला कबीरधाम के ग्राम जुनवानी नर्मदा धाम में जिला साहू संघ द्वारा आयोजित रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहभागी होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण अनुभव हुआ प्रदेश एवं कबीरधाम क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। साथ में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, राज्य मंत्री दर्जा श्री प्रहलाद रजक,अशोक साहू सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
