भिलाई/अभी राज्यसभा से लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सांसद घोषित होने के बाद अब नगर पालिक निगम भिलाई में आगामी चुनाव को लेकर पूरे दुर्ग जिले की नजरें वरिष्ठ नेत्री श्रीमती तुलसी साहू पर टिकी हुई हैं। ज्ञात हो कि श्रीमती साहू के पास राजनीति का लंबा अनुभव हैं और साथ-ही-साथ जिला न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं जो कि उनके राजनैतिक सफर में चार चांद भी लगा रहा हैं। तुलसी साहू ने समाजशास्त्र में एमए कर एलएलबी भी किया है,पूर्व में वो विभिन्न पदों को सुशोभित कर चुकी हैं जिनमें प्रमुख रूप से भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम महिला अध्यक्ष एवं दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी की भी पहली महिला अध्यक्ष रही है। इसके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में ओबीसी विभाग की राष्ट्रीय समन्वयक, 2018 में छग़ विधानसभा का संचालन किया जिसमें 5 विधानसभा में सफलता दिलाने में अहम भूमिका रही इसी साल दुर्ग संभागीय तथा विधानसभा संकल्प शिविर का सफलतम आयोजन किया, अविभाजित दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रभारी महामंत्री व प्रवक्ता, छग़ कांग्रेस कमेटी में सचिव तथा जिला बेमेतरा की प्रभारी, छग़ प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की पूर्व महामंत्री व दुर्ग संभाग प्रभारी,सेवादल से प्रशिक्षण प्राप्त और लगातार पिछले कई लोकसभा, विधानसभा,नगर पालिक निगम एवं पंचायत चुनाव का सफलतापूर्वक संचालन कर चुकी हैं। आपको याद होगा कि कुछ वर्ष पूर्व राज्यसभा के साथ ही वैशाली नगर विधानसभा से भी नाम चला था पर किन्हीं कारणवश उनका नहीं हो पाया। इनके पास लगभग 35 वर्ष का राजनीतिक अनुभव है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर इन्होंने 2 वर्ष पूर्व भाजपा का दामन थाम लिया और विभिन्न पदों को संभाल रही है भाजपा प्रवेश के बाद इनको अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया वर्तमान में अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा में दुर्ग संभाग की प्रदेश सह प्रभारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है इसके अलावा सामाजिक गतिविधियां भी कुछ काम नहीं है। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में पूर्व उपाध्यक्ष,नेहरू युवा केंद्र एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से विभिन्न सामाजिक व जन सेवा में निरंतर कार्य,कोरोना महामारी के दौरान समाजसेवा,जनशक्ति वाहिनी सामाजिक संस्था पूर्व उपाध्यक्ष, साहू मित्र सभा महिला प्रकोष्ठ पूर्व सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ पूर्व संयुक्त मंत्री, जिला साहू संघ न्याय समिति दुर्ग में पूर्व उप संयोजक रह चुकी हैं। अभी अखिल भारतीय तैलिक महासभा नई दिल्ली की सदस्य, जिला साहू संघ भिलाई दुर्ग में सलाहकार एवं रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ की संरक्षक हैं। इन्होंने 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और लगातार पार्टी के लिए जी- जान से लगी हुई है इनका पार्टी के सभी नेताओं के साथ तालमेल अच्छा होने के कारण लगातार विभिन्न पदों पर आसीन हैं। विगत दिनों राज्यसभा से लक्ष्मी वर्मा को भाजपा ने उतारा था जिसके बाद कयास लगने शुरू हो गए हैं कि आगामी भिलाई निगम के चुनाव में पार्टी तुलसी साहू की योग्यता को देखते हुए महापौर हेतु उतार सकती है जातीय और सामाजिक समीकरण से भी श्रीमती साहू फिट बैठ रही है। हम सभी जानते हैं कि तुलसी साहू पिछड़ा वर्ग से आती हैं यहां पर साहू वोटरों को नकारा नहीं जा सकता है इसके साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग का भी भरपूर समर्थन मिल सकता है पिछड़ा वर्ग की नेता होने के कारण सभी ओबीसी अपना आशीर्वाद प्रदान कर सकते हैं अन्य वर्गों और संप्रदायों में भी उनकी मजबूत पकड़ है जो कि भाजपा के लिए आगामी निगम चुनाव में फायदेमंद हो सकती है। राजनीतिक रूप से भी भाजपा के साथ-साथ कांग्रेसी भी भीतर- ही- भीतर सपोर्ट करेंगे क्योंकि कांग्रेसियों के साथ भी उनके मधुर संबंध है जमीनी स्तर पर बहुत ही जुझारू नेता है जो कि प्रतिदिन लोगों से मिलती-जुलती रहती हैं। इस तरह से हम देखें तो हर समीकरण में श्रीमती तुलसी साहू फिट बैठ रही हैं और लोगों की राय भी है कि तुलसी साहू को एक मौका जरूर मिलना चाहिए।
