महासमुंद/कर्मा सेना तुमगॉव मंडल अध्यक्ष विजय साहू , महासमुंद शहर अध्यक्ष तेजा साहू,व खलारी विधानसभा कोषाध्यक्ष दुर्गेश साहू बने

महासमुंद/राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के संस्थापक अशवंत तुषार साहू के अध्यक्षता मे राष्ट्रीय तेली कर्मा सेना के तत्वधान मे आयोजित बैठक मे सर्व सहमति से महसमुंद जिला स्तरीय गठन हुआ जिसमे तुमगॉव मंडल अध्यक्ष बने विजय साहू , महासमुंद शहर अध्यक्ष बने तेजा साहू,
व खलारी विधानसभा कोषाध्यक्ष बने दुर्गेश साहू | पुष्प माला पहनाकर तेजा साहू व दुर्गेश साहू, विजय साहू का भव्य स्वागत हुआ और बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किए
अध्यक्ष तेजा साहू ने अपने सम्बोधन मे कहा साहू समाज की एकता का मुख्य संदेश “संगठन में ही शक्ति है” और “सामाजिक समरसता” है, जो भाईचारे, शिक्षा प्रसार, कुरीतियों को खत्म करने और गरीब से गरीब व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़कर समाज के समग्र विकास पर जोर देता है।
विजय साहू व दुर्गेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा माता कर्मा देवी के आदर्शों पर चलते हुए शिक्षित, जागरूक और एकजुट समाज बनाने का संकल्प, गौरवशाली इतिहास के साथ युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *