भिलाई/बढ़ती मंहगाई व बढ़ते नशाखोरी के विरोध मे भाजपा जिला कार्यालय का घेराव 12 मार्च को : कांग्रेस

भिलाई/प्रदेश छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के निर्देश व भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के अगुवाई मे कल 12 मार्च को भिलाई जिला भाजपा कार्यालय के घेराव किया जाएगा। इसमें सभी कांग्रेसजनों को अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर छत्तीसगढ़ मे नशाखोरी एवं बढ़ती मंहगाई के विरोध मे एक होकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करना होगा जिसका प्रमुख कारण है हमारे छत्तीसगढ़ के हर बच्चे इस नशाखोरी मे शामिल होते जा रहे हैं और आज जो मंहगाई रोज बढ़ रही है,गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है इस मंहगाई में गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है आज के हालात को देखते हुए कल 12 मार्च को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन मे एक एक कांग्रेस के कार्यकर्ता बूथ, वार्ड,ब्लॉक और जिला के समस्त पदाधिकारी को आवश्यक रुप मे इस कार्यक्रम मे अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है। आप सभी कांग्रेसजनों से पुनः आग्रह करता हूं आज जो छत्तीसगढ़ के हालात को देखते हुए हमे अपनी सहभागिता निभानी है। कल दिनांक 12 मार्च सुबह 10 बजे सुपेला पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनायें। उक्त जानकारी चंद्रकांत कोरे,प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *