दुर्ग/महिला शक्ति का सम्मान: 500 से अधिक महिलाओं को योगामेट, पानी बोतल और पौधों का वितरण,महापौर अलका बाघमार ने महिला दौड़ को दिखाई हरी झंडी

दुर्ग/नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज सुबह दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार प्रभारी शशि साहू, देवनारायण चंद्रकार, नरेंद्र बंजारे, शेखर चंद्रकार, लीना दिनेश देवांगन, लीलाधर पाल एवं हर्षिका संभव जैन के साथ प्रातः पार्क पहुँचीं।
उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। महापौर के कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते ही महिलाओं ने फूल बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया।इस दौरान योगा क्लब के सदस्यों ने महापौर का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साह को देखते ही बन रहा था। महापौर अलका बाघमार ने लायनेस क्लब दुर्ग सिटी द्वारा आयोजित महिला दौड़ कार्यक्रम का लाल फीता काटकर शुभारंभ किया। फीता कटते ही महिलाओं ने उत्साह के साथ दौड़ लगाना शुरू कर दिया और पूरे पार्क में ऊर्जा और उत्साह का माहौल बन गया।कार्यक्रम के दौरान योग क्लब के सदस्यों सहित मॉर्निंग वॉक के लिए आए 500 से अधिक महिलाओं को योगामेट, पानी की बोतल सेट तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधों का वितरण किया गया,महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम के समापन के बाद महापौर अलका बाघमार राम नगर वार्ड उरला मोर जमीन मोर आवास स्थल भी पहुँचीं, जहां हितग्राहियों को योगामेट, पानी की बोतल तथा पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर लीना दिनेश देवांगन, पार्षद साजन जोसफ, रंजीता पाटिल, मनोज सोनी, नीरा खिचरिया,अनिता तिवारी,रत्न माला पलिया, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *