राजनांदगांव/साइबर सेल और चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही,होली में गांजा बिक्री करने के पूर्व ही पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

राजनांदगांव/आरोपियों से 5.947 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 59470 रूपये जप्त। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जिले मे होली त्यौहार शांतिपूर्ण तरिके एवं सौहाद्रपूर्ण वातावरण मे मनाने हेतु अवैध गांजा, शराब बिक्री व असामाजिक तत्व, गुुण्डा बदमाश, और सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है अभियान कार्यवाही मे 03.03.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के फिराक मे गौरीनगर अचानकनगर आदर्श स्कुल के पास रोड किनारे खड़ा है कि सूचना पर तत्काल चौकी चिखली पुलिस द्वारा टीम तैयार कर मौके पर पहुंचने पर दो संदेही व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने लगे जिन्हें पकड़कर आरोपी 01. इमरान अहमद सिद्धिकी पिता इम्तियाज अहमद सिद्धिकी उम्र 33 साला साकिन गौरीनगर मस्जिद गली वार्ड नं. 13 चौकी चिखली के कब्जे से 2.589 कि.ग्रा. कीमती 28590 रूपये, 02. मो. अदनान कुरैशी पिता मो. अय्युब कुरैशी उम्र 28 साल साकिन गौरीनगर गली नं. 01 ओपी चिखली जिला राजनांदगांव छ.ग. के कब्जे से 3.088 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 30880 रूपये कुल जुमला 5.947 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा कीमती 59470 रूपये जप्त कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियो के विरूद्ध धारा सदर 20(बी) एनडीपीएस एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *