जांजगीर-चांपा/आगामी होली पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुये पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था

जांजगीर-चांपा/जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत लगातार पुलिस द्वारा भ्रमण/पेट्रोलिंग कर हुड़दंगियों /संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी,बाइक पेट्रोलिंग, गांव/शहर की सकरी गलियों तक पुलिस की पहुंच रहेगी,जिले के सभी थाना/चौकियों में चीता स्क्वायड टीम बनाया गया है, जिसके द्वारा हुड़दंगियों करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जावेगी। DJ बाजा बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, दोपहिया वाहन में तीन सवारी, मुखौटा लगाकर व शराब पीकर वाहन चलाने और शांति भंग करने वालो पर होगी कठोर कार्यवाही। गुंडे बदमाश हो जाये सावधान, जांजगीर पुलिस की चेतावनी, होली त्योहार के दौरान गुंडा बदमाश असामाजिक तत्वों पुलिस की कड़ी नजर बदमाशी करने पर की जाएगी सख्त कानूनी कार्यवाही,03.03.2026 को रात्रि में होलिका दहन एवं 04.03.2026 को होली का त्यौहार जिले भर में मनाया जावेगा। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले के थाना/चौकी क्षेत्रों में अलग अलग टीम गठित कर, पेट्रोलिंग, फिक्स पॉइंट चिन्हांकित कर ड्यूटी लगाई गई,””पुलिस पेट्रोलिंग की उचित व्यवस्था “”:
पुलिस पेट्रोलिंग हेतु थाना/चौकी जांजगीर, नैला, अकलतरा, कोटमीसोनार, मुलमुला, बलौदा, पंतोरा, पामगढ़, शिवरीनारायण, राहौद, नवागढ़, चांपा,बम्हनीडीह, बिर्रा, सारागांव अलग अलग पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई है, जो क्षेत्र में निर्धारित बीट के अनुरूप सघन रूप से पेट्रोलिंग करेगें।””चीता स्क्वायड की व्यवस्था””: पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों में विशेष निगाह एवं उन पर नियंत्रण हेतु “चीता स्क्वाड” के रूप में भी बल तैनात किया गया है।””पुलिस की अपील””: होली पर्व सौहाद्रपूर्ण मनाये,किसी के उपर जबरिया रंग न डाले, न ही जबरिया चन्दा वसूल नहीं करें।
मुखौटे धारण कर किसी प्रकार अप्रिय हरकत न करें।हानिकारक पदार्थों जैसे पेन्ट, किचड़, ग्रीस, मैला आदि का उपयोग न करें न ही अनचाहे रंगों का उपयोग करें। नशापान न करें न ही अश्लील शब्दों का प्रयोग करें। महिलाओं पर छिटाकशी न करें। दुपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठें, न ही शराब पीकर/नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन चलावें। हरे-भरे वृक्षों की कटाई या शासकीय/सार्वजनिक व निजी सम्पत्ति को होली में न जलायें। होलिका दहन के पूर्व होलिकोत्सव समिति का गठन कर होलिका दहन निर्धारित समय पर करें। किसी प्रकार आपसी, पुरानी, रंजिस को लेकर होली के बहाने ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे कोई अप्रिय स्थिति निर्मित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *