महासमुंद/बाबा गुरु घासीदास को श्रद्धापूर्वक नमन और उनके आदर्शों को स्मरण किया।: अशवंत तुषार साहू

महासमुंद/विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिंदौली में आयोजित गुरु घासीदास जयंती में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ साथ में समाज के प्रतिनिधियों द्वारा चंदन, फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया, इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच पहुंचकर बाबा गुरु घासीदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों को स्मरण किया। समारोह को संबोधित करते हुए तुषार साहू ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने “मनखे-मनखे एक समान” का अमर संदेश देकर पूरी मानवजाति को सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उनका विचार आज भी समाज को जोड़ने और भेदभाव रहित व्यवस्था की प्रेरणा देता है।
प्रमुख रूप से सरपंच विशेश्री साहू उपसरपंच प्रतिनिधि घनश्याम जोगी, शोभित कुर्रे,बबलू, राजेश, सुरेश,महेश,दिनेश, कार्तिक अत्यधिक संख्या में सामाजिक पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *