दुर्ग/भारतीय गण वार्ता (भगवा )पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट को अविश्वसनीय व झूठ का पुलिंदा कहा है। उन्होंने कहा कि क़ृषि क्षेत्र, शहरी विकास, औद्योगिक क्षेत्रों को लेकर जो धनराशि की घोषणा की गई है वे सभी मात्र बजट की खाना पूर्ति ही है। देवेश मिश्रा ने कहा कि अब साय सरकार की सारी की सारी कार्यवाही कागजो और कार्यालय तक सीमित है, कोई भी कार्य धरातल पर नहीं नजर आता। सरकार के आधे कार्यकाल बीत जाने पर भी कोई ठोस कार्यक्रम और जनसामान्य के अनुकूल नीतियों का अभाव, इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण जमीन खरीदी बिक्री, रियल एस्टेट जैसे अर्थव्यवस्था को बढ़ाने वाले क्षेत्रों में सरकार की नीतियाँ असफल साबित हुई है, इनके लिए कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया है।
