बकावंड/ग्राम पंचायत खमेसरी (राजनगर–2) में पेयजल संकट, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के प्रयास से बस्तर विधायक के हस्तक्षेप पर हैंडपंप खनन का आश्वासन

बकावंड/ग्राम पंचायत खमेसरी (राजनगर–2) के स्कूल पारा में निवासरत बहुसंख्यक महिला एवं पुरुष रहवासियों ने क्षेत्र में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट से लखेश्वर बघेल (बस्तर विधायक) को अवगत कराया। इस अवसर पर हेमंत कश्यप (जिला उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस) के साथ ग्रामीणों ने तत्काल हैंडपंप खनन कराए जाने का आग्रह किया।
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल पारा क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को लगभग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों के निवेदन को गंभीरता से लेते हुए बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी हरी सिंह मरकाम को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र लिखा। इसके पश्चात ग्रामवासियों के साथ हेमंत कश्यप ने संयुक्त रूप से विभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्राप्त करते हुए हरी सिंह मरकाम ने शीघ्र ही स्कूल पारा क्षेत्र में हैंडपंप खनन कराकर पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस सकारात्मक पहल पर ग्रामीणों ने त्वरित संज्ञान लेने हेतु विधायक एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *