दुर्ग/आज उतई स्थित गायत्री माता मंदिर परिसर में आयोजित “श्री राम संगोष्ठी” में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सहभागिता की। इस अवसर पर माँ गायत्री की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद ग्रहण किया तथा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादाओं एवं जीवन मूल्यों पर आधारित संगोष्ठी में सहभागिता कर प्रेरणादायी विचारों का श्रवण किया।
प्रभु श्रीराम के आदर्श सत्य, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग एवं समरसता के प्रतीक हैं, जो समाज को सदैव नैतिक दिशा प्रदान करते हैं। ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में संस्कार, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा जनमानस में सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं।इस अवसर पर महामंत्री चंदु देवांगन, पार्षद संगीत रजक, श्रीमती ममता चन्द्राकर, श्रीमती दानेश्वरी देशमुख, बृजमोहन साहू, तुलाराम साहू, मोहित यादव, अमर सिंह, सोमन साहू, जोहन साहू जी सहित समस्त गायत्री परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
