भिलाई/युवा नेता नीउभ सिंह की अलग अंदाज वाली जन्मदिन सेलिब्रेशन: AVN वर्कर्स संग बांटी खुशी, प्रेरणा दी

भिलाई/एनएसयूआई के सक्रिय युवा नेता नीउभ सिंह ने अपने जन्मदिन को पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि एक अलग और प्रेरणादायक अंदाज में मनाया। उन्होंने भिलाई के मुखिया AVN के कर्मचारियों और सुपरवाइजर के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया। केक काटने के साथ-साथ कर्मचारियों के साथ समय बिताया, उनकी समस्याएं सुनीं और खुशियां बांटीं।
यह नई सोच युवा पीढ़ी के लिए एक बेहतरीन उदाहरण बन गई है। कई युवा इसे देखकर कह रहे हैं कि जन्मदिन सिर्फ पार्टी का मौका नहीं, बल्कि समाज सेवा और लोगों से जुड़ने का अवसर भी हो सकता है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन से.4, डोमशेड में किया गया यहां पर कर्मचारियों के साथ साथ अन्य लोगों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गई।नीउभ सिंह ने कहा, “सच्ची खुशी दूसरों की मुस्कान में है। AVN के मेहनती कर्मचारियों के साथ यह पल मेरे लिए सबसे खास रहा।” इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ मिश्रा अपने साथियों सहित उपस्थित रहे। सभी लोगों ने युवा नेता श्री सिंह की जन्मदिन की बधाई दी और दिनभर बधाईयों का ताता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *