बिलासपुर/पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग IPS, बिलासपुर रेंज द्वारा जिला मुंगेली प्रवास किया गया एवं सशक्त ऐप के प्रभावी उपयोग पर विशेष निर्देश प्रदान किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल IPS के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सशक्त एप के प्रभावी उपयोग से वाहन चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के शीघ्र निराकरण, बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, साइबर अपराधों पर कठोर नियंत्रण तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटारे हेतु स्पष्ट एवं कठोर निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस महानिरीक्षक ने गुणवत्तापूर्ण विवेचना, तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग तथा जनहित केंद्रित पुलिसिंग को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
