राजनांदगांव/ग्राम कोटराभाटा में संवाद चलित थाना एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

राजनांदगांव/पुलिस चौकी सुरगी के द्वारा ग्राम कोटराभाटा में संवाद चलित थाना लगाकर ग्रामीणों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड, सोने-चांदी चमकाने के नाम पर ठगी, कंबल बेचने वाले ठगों से सावधान रहने, महिला संबंधित अपराधों एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा ऐसे अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बताई गईं। उक्त अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में पुलिस स्टाफ द्वारा स्वयं रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने हेतु हेलमेट, डायरी एवं कैलेंडर का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस चौकी सुरगी प्रभारी निरीक्षक ढाल सिंह साहू, अन्य पुलिस स्टाफ, ग्राम पंचायत कोटराभाटा के सरपंच डाॅन साहू, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन एवं रक्तदान शिविर के आयोजक बालाजी ब्लड बैंक, राजनांदगांव से मदन साहू एवं उनकी टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना रहा, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *