भिलाई/श्री रामजन्मोत्सव समिति, कोहका द्वारा आयोजित भव्य विजयादशमी उत्सव में सम्मिलित होकर असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। विजयादशमी का यह पावन पर्व हमें सदैव सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम के आदर्श हमारे जीवन में सद्भाव, संस्कार और सकारात्मकता का संचार करते रहें। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
