भिलाई/सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने नवयुवक दशहरा उत्सव समिति व्यापारी संघ, सेक्टर-07 मार्केट द्वारा आयोजित भव्य विजयादशमी उत्सव में सम्मिलित होकर असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। विजयादशमी का यह पावन पर्व हमें प्रभु श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर सत्य, सदाचार और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे तथा हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग के अध्यक्ष भाई मनीष पाण्डेय, श्रीमती सुभद्रा सिंह, श्रीमती निर्मला यादव, हरेंद्र यादव आयोजन समिति के भाई गोल्डी सोनी, रोहित तिवारी, सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित अन्य गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
