दुर्ग/गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति के 59वे वर्ष शारदेय नवरात्र पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम अंजोर लोक कला मंच का आयोजन समिति द्वारा किया गया जिसमें गरिमा स्वर्णा दिवाकर द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक लोक कला एवं जस गीतों की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को झुमने नाचने में मजबूर कर दिया माता के जस जवारा भोलेनाथ के विवाह भजन एवं झांकी ने के माध्यम से त्योहारों एवं संस्कृति के जीवंत प्रस्तुति करण ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया समिति विगत 58 वर्षों से अपनी धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ते हुए इस वर्ष भी नगरवासियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही है साथ ही साथ मां जगदम्बा की प्रतिमा मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है इसी कड़ी में 16 अक्टूबर को विवेक शर्मा स्टार नाइट का आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालु के लिए इसी प्रांगण में आयोजित किया गया है अंजोर लोक कला मंच स्वर्णा दिवाकर गरिमा दिवाकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम दुर्ग की महापौर आदरणीय अल्का बाघमारा अध्यक्षता श्याम शर्मा एवं अतिथिगण पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता कुलेश्वर साहू संरक्षक किशोर जैन अध्यक्ष रवि पिडिआर कार्यकारी अध्यक्ष अमीत यादव कोषाध्यक्ष जितेंद्र राठी उपस्थिति में दिप प्रज्वलन का कार्यक्रम की शुरुआत की गई स्वागत भाषण कार्यकारी अध्यक्ष अमित यादव ने दिया।कार्यक्रम में उपस्थित रहे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकार संरक्षक संतोष रूंगटा कृष्ण कुमार दुबे चतुर्भुज राठी नवल अग्रवाल शैलेफ तिवारी लक्ष्मण सिन्हा। कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने आभार जितेंद्र राठी ने किया।
