भिलाई/वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी को सांस्कृतिक झाँकी कार्यक्रम,कैम्प १ भिलाई में आयोजित सांस्कृतिक झाँकी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम में हमारी संस्कृति, परंपराओं एवं लोककला की सुंदर झलक देखने को मिली। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्र के भाई-बहन उपस्थित रहे। सभी के उत्साह और सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाया।
