भिलाई/प्राप्त जानकारीनुसार वार्ड 16, सुपेला के शीतला मंदिर बगल और शीतला पब्लिक स्कूल के ठीक पीछे वाली सड़क में पिछले एक साल से कचरा पड़े होने की बात कथित रूप से स्थानीय नागरिक कह रहे हैं यहां पर कचरे का ढेर लगा हुआ हैं जो कि पहाड़नुमा बन चुका हैं जिसके कारण आसपास रहने वालों का जीना-खाना दूभर हो गया है जो कि भयंकर बदबू मार रहा हैं और इसके कारण आवागमन भी बाधित हो रहा हैं क्योंकि सड़क के किनारे ही कूड़े का ढेर लगा हुआ है जो कि कभी भी गंभीर बीमारी को बुलावा दे सकता हैं। यहां पर आप देखेंगे तो पाएंगे कि मंदिर की दीवार से सटकर कचरा पड़ा हुआ हैं और इससे करीब ही स्कूल हैं जहां पर छोटे-छोटे बच्चे अध्ययनरत हैं जो कि इस बदबूदार वातावरण में कैसे साँस ले रहे होंगे इसका अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं। कथित तौर से नागरिकगण का कहना हैं कि इसकी शिकायत निगम प्रशासन और वार्ड पार्षद से कई बार कर चुके हैं किंतु परिणाम शून्य है निगम प्रशासन के अधिकारी केवल खानापूर्ति के लिए आश्वासन का झुनझुना पकड़ा देते हैं और चलते बनते हैं मानो उनको किसी ने रोक रखा हो। यही हाल पार्षद का भी हैं जो कि बार-बार सूचना देने के बाद भी झांकने तक नहीं आते हैं। शीतला पब्लिक स्कूल के ठीक सामने भी सड़क पर कचरे का अंबार लगा है जिसके कारण रोड पूरी तरह से बंद हो गई हैं i इसके वजह से मात्र मोहल्लेवासी ही नहीं स्कूली बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। एक तरफ जहां निगम प्रशासन सफाई को लेकर अभियान चला रहा है,छात्र – छात्राओं को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,कचरे के कारण जूता-कपड़ा वगैरह में धूल जम जा रही हैं वही दूसरी तरफ कोई बीमारी न फैल जाए इसका भय सता रहा हैं, कचरा पड़े रह जाने से दुर्गंध मार रहा है,किसी को भी बीमार कर सकता है ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही हैं ऐसे में पालकगण भी चिंतित नजर आ रहे हैं। जब हमने इस विषय पर जोन के स्वास्थ्य अधिकारी से बात की तो उन्होंने टालमटोल करते हुए कहा कि जेसीबी नहीं मिल रही है जिसके कारण कचरा नहीं उठ पा रहा हैं जब जेसीबी मिल जाएगी कचरा उठ जाएगा। यहां पर सवाल यह उठता है कि क्या निगम प्रशासन के पास एक वर्ष से जेसीबी नहीं है,क्या इसके अलावा दूसरा विकल्प नहीं हैं ? जिससे कूड़ा-कर्कट साफ हो सके। लोगों ने कथित रूप से चर्चा के दौरान कहा कि निगम प्रशासन और पार्षद की कार्यशैली को लेकर आमजनता बेहद आक्रोशित हैं इसका दुष्परिणाम कभी भी विस्फोटक हो सकता हैं।
