भिलाई/प्राप्त जानकारीनुसार वार्ड 30, प्रगति नगर का हाल बेहाल है यहां पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं जगह – जगह कचरे का ढेर लगा हुआ हैं और नालियां कचरे से बदबदा रही हैं। इस भयंकर गंदगी से लोगों का जीना दूभर हो चुका हैं किंतु जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही हैं जो कि जिम्मेदारों की जिम्मेदारी का हाल बयां कर रही हैं। उक्त वार्ड में लगभग हर गली – सड़क का यही स्थिति हैं कहीं छोटे तो कहीं बड़े कचरे के ढेर लगे हुए हैं जो कि बीमारी को बुलावा दे रहे हैं सड़क किनारे कचरा पड़ा मिल जायेगा जो सफाई के अभाव में पड़े – पड़े सड़ रहा हैं जिससे सड़ांध बदबू आ रही हैं। इसके अलावा नालियां भी अनेक स्थानों में कचरे से भर गई है जिसमें कई महीनों से सफाई न होने के कारण नाली ऊपर तक भर चुकी हैं और कीचड़ भर जाने की वजह से पूरी तरह से काली पड़ चुकी हैं इसमें कीड़े भी लग चुके हैं जो कि सफाई न होने के कारण कभी भी बड़ी बीमारी को न्यौता दे सकते हैं ऐसे में जनप्रतिनिधियों का समस्या से आंख मूंद लेना चिंतनीय विषय है। एक तरफ जहां सरकार को जनता गाढ़ी कमाई का हिस्सा टैक्स के रूप में दे रही हैं, सुविधाएं मिलना हर नागरिक का अधिकार हैं वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार जनप्रतिनिधि कभी झांकने भी नहीं जाते हैं तथा चुनाव आते ही सक्रिय हो जाते हैं ताकि राजनैतिक लाभ ले सकें। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय ही नजर आते हैं और बाकी समय हमारी तकलीफ हमें ही झेलनी पड़ती हैं। सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी हैं कोई सुनने वाला नहीं है शिकायत करें तो किससे करें अब हम लोग स्थानीय विधायक से मुलाकात कर अपनी समस्या उनके समक्ष रखेंगे।
