राजनांदगांव/थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा हुक्का पिलाने एवं सेवन करने वालों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई

राजनांदगांव/कार्यवाही के दौरान 06 नग हुक्का, 06 नग हुक्का पाइप तथा विभिन्न प्रकार के तंबाकू/फ्लेवर पदार्थ जप्त किए गए। होटल संचालक सहित कुल 11 लोगो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।30.01.2026 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि मोहारा बायपास स्थित होटल गोल्डन में कुछ व्यक्तियों द्वारा हुक्का पिया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा होटल गोल्डन में दबिश दी गई। मौके पर कुछ व्यक्ति हुक्का का सेवन करते पाए गए। होटल संचालक से हुक्का पिलाने/उपलब्ध कराने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मौके पर उपस्थित सभी व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना बसंतपुर लाया गया। थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 48/26, धारा 21(1), 21(2) सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विनियमन) अधिनियम (COTPA Act) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
घटनास्थल से निम्न सामग्री जप्त की गई। 06 नग विभिन्न आकार के हुक्का,06 नग हुक्का पाइप
तंबाकू/फ्लेवर के कुल 29 पैकेट (मिंट अफजल, कीवी अफजल, फ्रेजर अलादीन, वाइट रोज अफजल, जाफरान अफजल, रमडे, चीफ कमिश्नर, स्पेशल अफजल, वालिना आदि)
होटल संचालक सहित कुल 11 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया, जिनमें अन्य जिलों एवं अन्य राज्य (महाराष्ट्र) के व्यक्ति भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण जमानतीय होने से आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।
आरोपी :- 1 जोगु गुप्ता, पिता स्व. भगवानदीन गुप्ता, निवासी कुआं चौक नंदई, बसंतपुर, जिला राजनांदगांव 2 अनमोल पाण्डे, पिता कैलाश पाण्डे, निवासी गंजपारा वार्ड नं. 8, दुर्ग, जिला दुर्ग 3 सत्यम शर्मा, पिता उमेश शर्मा, निवासी शीतला नगर वार्ड नं. 05, दुर्ग, जिला दुर्ग
4 सैय्यद जुबेर, पिता सैय्यद कासीब निवासी अमरावती, महाराष्ट्र 5 सैय्यद अनस, पिता सैय्यद अनीस, निवासी अमरावती, महाराष्ट्र 6 सैय्यद बिलाल, पिता सैय्यद फारुख, निवासी अमरावती, महाराष्ट्र 7 यश ललवानी उर्फ राहुल जैन, पिता जयचंद ललवानी निवासी सदर बाजार, बसंतपुर, राजनांदगांव 8 प्रियंक बुधदेव, पिता दर्पना बुधदेव निवासी चंद्रा कॉलोनी, बसंतपुर, राजनांदगांव
9 लक्की जैन, पिता शैलेष जैन निवासी गंज चौक, थाना कोतवाली, राजनांदगांव
10 अंकित जैन, पिता कमलेश जैन निवासी कैलाश नगर, थाना कोतवाली, राजनांदगांव
11 शिवम जैन, पिता मुकेश जैन निवासी कैलाश नगर, थाना कोतवाली, राजनांदगांव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *