अंडा/भाजपा सरकार मनरेगा को खत्म कर गरीबों का आजीविका अधिकार छीन रही : कांग्रेस,मनरेगा को खत्म कर देगी भाजपा सरकार – ताम्रध्वज साहू

अंडा/मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंडा में कांग्रेस पार्टी द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को मनरेगा के अधिकार, रोजगार की अनिवार्यता और भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर किए जाने के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर, प्रभारी राजेंद्र साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल मनरेगा का नाम बदलने की कोशिश कर रही है, बल्कि इसे धीरे-धीरे समाप्त करने की दिशा में भी काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मनरेगा वर्ष 2005 में यूपीए सरकार द्वारा लागू किया गया एक अधिकार आधारित कानून है, जो प्रत्येक ग्रामीण परिवार को वर्ष में कम से कम 100 दिनों का मजदूरी रोजगार देने की गारंटी देता है। जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा की भाजपा को गरीबों की कोई चिंता नहीं है। वह उद्योगपतियों के कर्ज माफ करती है लेकिन गरीब कल्याण के लिए मनरेगा के वास्ते उनके पास बजट देने की मंशा नहीं है।”यदि राज्यों को केंद्र के आवंटन से अधिक खर्च करने के लिए मजबूर किया जाता है तो यह अन्याय है। केंद्र को तुरंत मनरेगा को उसके मूल रूप में बहाल करना चाहिए।राजेन्द्र साहू ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को खत्म करने पर आमादा है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस पार्टी और आम जनता मिलकर इस योजना को समाप्त नहीं होने देगी। जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस पुकेश चन्द्रकार ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को उद्योगपतियों की सरकार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार गरीबों और मजदूरों के हाथ से रोजगार छीनकर बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। ने कहा कि मनरेगा को कमजोर करना ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है।भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है और यह दिखा रही है कि विपक्ष केवल नाम बदलने का विरोध कर रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण देवेंद्र देशमुख ने कहा की “असलियत यह है कि पूरी योजना को खत्म कर दिया गया है। नए प्रावधानों में रोजगार की कोई गारंटी नहीं है, काम केवल वहीं मिलेगा जहां केंद्र तय करेगा और उतना ही जितना बजट आवंटित होगा।”
इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र साहू, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग,राकेश हिरवानीअध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस पुकेश चंद्राकर,ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, पूर्व सभापति योगिता चंद्राकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, पूर्व सभापति टिकेश्वरी देशमुख, सरपंच अंडा दिग्विजय सिन्हा, प्रशांत पांडे,गीता महानंद, तीरथ चंद्राकर, बैकुंठ महानंद, प्रवीण चंद्राकर, यशवंत चंद्राकर, बंजारे, डॉ चेलक,, तेजराम चौहान,जितेंद्र साहू, रोशन साहू सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *