भिलाई/आज जुनवानी, भिलाई में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं छाता वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता कन्हैया सोनी शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा सुपेला मंडल के अध्यक्ष दीपक भोंडेकर, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के प्रचार-प्रसार मंत्री सुभाष शर्मा सहित भवानी शंकर जनकल्याण सेवा समिति के पदाधिकारी एवं 100 से अधिक मातृशक्ति उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण बनाने के उद्देश्य से 5,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। यह संकल्प केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का भी संदेश देता है। वहीं बरसात के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को छातों का वितरण भी किया गया। भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज सेवा का यह सुंदर प्रयास निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक संदेश देता है। श्री सोनी ने सबका आह्वान करते हुए कहा कि आइए, एक पेड़ अपनी माँ के नाम लगाएँ और प्रकृति को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित बनाएँ।
