भिलाई/सावन मास के पावन अवसर पर बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा लगातार तृतीय वर्ष आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा हेतु सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आत्मीय सौजन्य भेंट कर उन्हें सादर आमंत्रण- पत्र भेंट किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से होने वाली इस पावन श्री शिवमहापुराण कथा में पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्ण आश्वासन दिया।
