वैश्विक कूटनीति में एक युगांतरकारी मोड़ आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने एक ऐतिहासिक शांति समझौते (MOU) पर इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के साथ ही दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ जारी युद्ध जैसी स्थिति और प्रतिबंधों को खत्म करने की दिशा में कदम बढ़ाया है
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने घोषणा की है कि ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी (Blockade) तुरंत प्रभाव से हटा ली गई है। परमाणु कार्यक्रमों को नष्ट करने और तकनीकी मामलों पर बात करने के लिए इस वीकेंड स्विट्जरलैंड में दोनों देशों की टीमों के बीच हाई-लेवल बैठक शुरू होने जा रही है।