भिलाई/दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने राजेश चौहान के निवास हाउसिंग बोर्ड, भिलाई स्थित निवास पर पहुंचकर उनका आत्मीय सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी राजेश चौहान को गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा उनके खेल जीवन और देश के लिए दिए गए योगदान की सराहना की।
सांसद विजय बघेल ने कहा कि राजेश चौहान ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल भिलाई बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने राजेश चौहान के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए खेल जगत में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। इस दौरान खेल, समाज और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, विनोद सिंह, चन्ना केश्वलु, योगेश सिंह, शशि भगत,निशु पांडे एवं रजनीकांत अग्रवाल अमित पहुजा भी उपस्थित रहे। सभी ने राजेश चौहान का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल व्यक्तित्व एवं खेल उपलब्धियों की प्रशंसा की। भेंट-मुलाकात का यह अवसर सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित जनों ने राजेश चौहान के खेल जीवन से जुड़े अनुभवों को सुनकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
