राजनांदगांव/गौरीनगर हत्या प्रकरण की गुत्थी पुलिस ने मात्र 03 घंटे में सुलझाई। सायबर थाना एवं चौकी चिखली पुलिस की तत्पर संयुक्त कार्यवाही,तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई।
मृतक द्वारा परेशान करने एवं पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। हत्या प्रकरण में 01 आरोपी एवं 04 विधि से संघर्षरत बालक शामिल पाए गए। मुख्य आरोपी ईशू यादव उर्फ पंछी उर्फ पप्पू पिता संतोष यादव, निवासी अचानकनगर, गौरीनगर वार्ड क्रमांक 13, ओपी चिखली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड एवं विधि से संघर्षरत बालकों को संरक्षणात्मक अभिरक्षा में भेजा गया।
“”घटना का संक्षिप्त विवरण””:
19.05.2026 को प्राप्त रिपोर्ट पर हत्या प्रकरण दर्ज कर चौकी चिखली एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गौरीनगर, महादेव नगर एवं अचानकनगर क्षेत्र में दबिश दी गई। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी एवं उसके साथियों को चिन्हित कर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने पुरानी रंजिश एवं विवाद के चलते घटना कारित करना स्वीकार किया।””आरोपी””: ईशू यादव उर्फ पंछी उर्फ पप्पू,पिता – संतोष यादव,उम्र – 18 वर्ष 09 माह,निवासी – अचानकनगर, आंगनबाड़ी के सामने, गौरीनगर वार्ड क्रमांक 13, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
“”मृतक””: अब्दुल रक़ीब, निवासी गौरीनगर,
पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड: “”आरोपितगण”” – निरंक
मृतक के विरुद्ध पूर्व प्रकरण – धारा 327, 294, 323, 506, 34 भादवि,””सराहनीय योगदान””: नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चौकी चिखली स्टाफ एवं सायबर सेल टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कर प्रकरण का सफल खुलासा किया गया।
