भिलाई/शिव सेना यूबीटी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि चौक चौराहें सुरक्षित नहीं लहूलूहान हो रही आम जनता। भिलाई के चन्द्रा मौर्या टाकीज के पास NH-53 पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी व बाईक सवार को ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया उनकी मौत हो गई तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण सड़क हादसे बढ़ते जा रहें हैं,सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पालन ठीक ढंग से नहीं हो रहा है चौंक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस होना बहुत जरूरी है जिससे वाहनों की रफ्तार कुछ हद तक होगा।