भिलाई/भारतीय जनता पार्टी, जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार वैशाली नगर मंडल द्वारा आज 13 अप्रैल 2026, सोमवार को प्रातः 10:00 बजे नागसेन विद्यालय परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष शशि भगत, मोतीलाल श्रीवास्तव, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन, जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय शुक्ला, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलावती चौहान, महामंत्री अनुराधा यदु, निखिल सोनी, चमेली साहू, राजा गिल, प्रवीण, डेविड राव, प्रमोद ,सुदामा चौहान,सहित मंडल कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक बाबासाहेब की प्रतिमा की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
