रिसाली/11 जनवरी को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन व नव वर्ष मिलन समारोह

रिसाली/दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस कमेटी से जुड़े समस्त पदाधिकारी एवं नगर पालिका निगम रिसाली के महापौर सभापति एमआईसी,मेंबरगण, पार्षदगण,पूर्व पार्षद,पूर्व एल्डर मेन,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई, महिला कांग्रेस,किसान कांग्रेस व कांग्रेस के अन्य प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारीगण एवं कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता आप सभी को आमंत्रित करते हुए बहुत ही हर्ष हो रहा है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांग्रेस कार्यकर्ता दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पूर्व विधायक एवं गृह लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा कांग्रेसजनों को एक जगह एकत्रित करने के उदेश्य से नव वर्ष मिलन समारोह व कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन 11/1/26 को सुबह 10 बजे से कुथरेल मे रखा गया है। जिसमे आप सभी कांग्रेसजनों को सादर आमंत्रित किया जाता है आप सभी से निवेदन है कि समय पर पहुंचे और भोजन की भी व्यवस्था की गई है इस कार्यक्रम मे आप सभी कांग्रेसजन सादर आमंत्रित हैं।
उक्त जानकारी चंद्रकांत कोरे,
महामंत्री,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण शहर नगर पालिका निगम रिसाली ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *