
महासमुंद/विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोरधा मे मड़ई मेला रात्रि कालीन नाचा कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ ग्रामीणों के नेतृत्व में चंदन फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया गया। तुषार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा नाचा छत्तीसगढ़ की एक प्रसिद्ध लोक नाट्यकला है जो संगीत, अभिनय और सामाजिक व्यंग्य का मिश्रण है, और यह राज्य की संस्कृति का अभिन्न अंग है, जिसमें ‘बैठे साज़ नाचा’ सबसे लोकप्रिय है और इसमें पुरुष ही महिलाओं की भूमिका निभाते हैं; यह ‘मड़ई’ (मेला) और अन्य त्योहारों में मनोरंजन का प्रमुख साधन है,जो सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता भी फैलाता है। प्रमुख रूप से ग्राम सरपंच चपेश्वरी हेमंत साहू, ईश्वर साहू,लोकेश साहू, महेंद्र साहू,मुकेश साहू, रूपेश साहू,विनोद साहू,टूकेश,साहू सुरेश साहू, अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।