दुर्ग/सनातन धर्म सेवा परिषद भारत के राष्ट्रीय प्रमुख एवं भारतीय गण वार्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को काफ़ी नपा तुला और सामान्य बजट बताया है। विदेश में पढ़ाई और इलाज खर्च पर राहत देते हुए विदेशी शिक्षा और चिकित्सा के लिए TCS रेट 5% से घटाकर 2% किया जाना एक अच्छा कदम है।इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर लगभग 12.2 लाख करोड़ के खर्च का प्रस्ताव एवं इंफ़्रा रिस्क गारंटी फण्ड के गठन की घोषणा स्वागतेय है, जिससे बड़े प्रोजेक्ट्स में निवेश का जोखिम कम हो।इसके अलावा हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल की योजना, SME और MSME सेक्टर के लिए नई क्रेडिट गारंटी सपोर्ट स्कीम लाने से छोटे कारोबारियों को उद्योग हेतु कर्ज लेना आसान होगा, जो कि एक अच्छा कदम है।
