भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।पर्यटन केवल घूमने-फिरने का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, इतिहास और प्राकृतिक विरासत को जानने-समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विश्व पर्यटन दिवस प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की स्थापना की स्मृति में हुई थी और वर्ष 1980 से इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। इस दिवस का उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों और समृद्ध लोक-संस्कृति से संपन्न है। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ हमें अपने पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, सुंदरता और विरासत को सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए।
