भिलाई/छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी ने, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर निवेदन किया है कि, पिछले दो वर्षों से सरकार बनने के बाद प्रदेश के नौजवानों की सबसे जबरदस्त समस्या बेरोजगारी की है। प्रदेश पर सरकार की नजर बिल्कुल नहीं है और शिक्षित रोजगार नौकरी के लिए जिले में भटक रहे हैं, प्रदेश का पढ़ा लिखा युवा आज डिग्री और हुनर लेकर रोजगार की तलाश है, लेकिन सरकार की ओर से उसे पर्याप्त अवसर कब मिलेंगे ? यह बड़ा सवाल है ? जब प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों में कर्मचारियों की आवश्यकता है तो उन पदों को समय पर भरने में देरी क्यों हो रही है शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत, नगरी प्रशासन, महिला एवं बाल विकास, कृषि, वन, पुलिस, तकनीकी और अन्य विभागों में जहां मानव संसाधन की जरूरत है वहां सरकार को विभागवार समीक्षा कर आवश्यक पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करनी चाहिए । सरकारी कार्यालय में कर्मचारी काम नहीं होने से आम जनता के काम में देरी होती है और दूसरी ओर बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में वर्षों गुजार देते हैं । सरकार बताएं कि जब जरूरत भी है और युवा भी तैयार है तो रोजगार देने में देरी क्यों ? सबसे ज्यादा चिंता प्रदेश के साथ-साथ बस्तर सहित प्रदेश के दूर दराज और आदिवासी अंचलों को लेकर है जहां शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सेवाओं और रोजगार के अवसरों को और मजबूत करने की जरूरत है प्रदेश के साथ-साथ बस्तर जैसे क्षेत्रों में केवल संस्थाएं और भवन होना पर्याप्त नहीं है वहां शिक्षक, डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, तकनीकी कर्मचारी, प्रशासनिक कर्मचारी और अन्य आवश्यक मानव संसाधन भी उपलब्ध होने चाहिए । जहां स्कूलों, स्वास्थ्य संस्थानों और सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की जरूरत है वहां योग्य स्थानीय युवाओं को अवसर क्यों नहीं दिया जाता है ? सरकार बस्तर और दूरस्थ क्षेत्रों को शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं के मामले में प्राथमिकता दे तथा रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरे। आज की युवा पीढ़ी में ऐसे भी बहुत से पढ़े-लिखी युवा है जो केवल निर्धारित मेरिट सूची में स्थान न बन पाने के कारण रोजगार से बाहर रह जाते हैं, जबकि उनके पास संबंधित क्षेत्र का अच्छा कौशल, तकनीकी, ज्ञान और व्यावहारिक दक्षता होती है सरकार से स्पष्ट सवाल करता है ? जब प्रदेश को कर्मचारियों की जरूरत है और हर वर्ग का युवा रोजगार के लिए तैयार है तो पद खाली रखकर सरकार आखिर किस बात का इंतजार कर रही है ? रिक्त पद भरिए बस्तर सहित दूर दराज क्षेत्र में सुविधा पहुंचाएं और पढ़े-लिखे हुनरमंद तथा योग्य युवाओं को रोजगार का अवसर दीजिए।
