भिलाई/प्राप्त जानकारीनुसार नंदिनी रोड स्थित शास्त्री मार्केट में प्रतिदिन जाम लग रहा हैं क्योंकि पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालक अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ा कर रहे हैं जिससे आवागमन करने वालों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। ज्ञात हो कि यहां पर डॉक्टर,मेडिकल,लैब, लॉज और होटलों का भी संचालन किया जा रहा हैं जिसके कारण लोगों की भीड़ लगी रहती हैं तथा डॉक्टर के पास या लैब आने वाले मरीज व परिजन चारपहिया वाहन लेकर आते हैं और अपनी गाड़ी रोड पर ही खड़ा कर देते हैं उनके साथ-साथ दवा आदि लेने वाले भी सड़कों पर ही दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन तक पार्क कर देते हैं। इसके अलावा स्थानीय नागरिक एवं राहगीर भी इसी सड़क का उपयोग आने-जाने के लिए करते हैं जिससे रोड पर दबाव अधिक हो जाता हैं और दिन में कई बार मार्ग अवरोध हो जाता हैं,स्थिति खराब हो जाती हैं। इन दुकानों से सट कर ही घनी आबादी निवासरत हैं जो कि यहीं से आवाजाही करती हैं खासकर स्कूली बच्चों को संकट उत्पन्न हो जाता हैं क्योंकि सड़क में रुकावट हो जाने से अक्सर देर हो जाती हैं। यहां पर हमेशा ऐसी स्थिति निर्मित हो जाती हैं कि समय पड़ने पर एम्बुलेंस भी न निकल सके ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी भयंकर परिस्थिति हो जाती हैं। कुछ राहगीरों ने कहा कि यहां पर सदा जाम लग जाता हैं जिसके कारण यातायात में बड़ी दिक्कत होती हैं और यह स्थिति पिछ्ले कई सालों से बरकरार हैं इस और ध्यान देने की जरूरत है। निगम प्रशासन तथा यातयात विभाग को गौर करना चाहिए।
