भिलाई/शिव सेना यूबीटी ने निगम आयुक्त के नाम से ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उल्लेख हैं कि यातायात ट्रैफिक सिग्नलों के पोल,अंडर ब्रिज,फ्लाई ओवर,में लगे डिसप्ले बोर्ड प्रचार प्रसार के लिए विज्ञापन व्यस्तम मार्ग पर अनेकों जगहों में लगाई गई है सिग्नल में भारी भरकम बोर्ड काफी समय से खराब व जंग खाए हुए जर्जर अवस्था मे हैं छावनी चौंक के सिग्नल पोल में लगे भारी भरकम डिसप्ले बोर्ड कई दिनों से सड़क के बीचों बीच लटका हुआ है वाहन से टकराने या थोड़े से हवा के झोंके से किसी भी समय वाहन चालकों व राहगीरों के उपर गिर सकता है और लोग लहूलूहान हो सकते हैं। इसी जगह पर सिग्नल के नीचे खड़े रहकर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पुलिस अधिकारी,जवान चालान भी काटते हैं सिग्नल में लोगों को थोड़ी देर सड़क पर रुकना होता है जिससे वाहन चालकों को सिग्नल पोल में लगे में प्रचार प्रसार सामग्री के कारण सिग्नल की लाईटें लोगों समझ नहीं आ रही है ट्रैफिक सिग्नल सड़क में खड़े होकर बुजुर्ग,कामकाजी महिलायें,ग्रामीण किसान, स्कूली बच्चे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। एक सप्ताह पूर्व ही दिन शुक्रवार को सुपेला स्थिति स्वर्गीय विद्यारतन भसीन अंडर ब्रिज मार्ग से आती कार के उपर बोर्ड गिरने से बाल-बाल बचे उसमें बैठे लोग । नगर निगम के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए जनहित एवं सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वालों में शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता, संदीप हटवार,जसवंत सिंह और सुनील राजभर हैं।
