भिलाई/मनसा शिक्षा महाविद्यालय,भिलाई में 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गुरु वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. स्मिता सक्सेना सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता अर्पित की। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक गीत, नृत्य एवं समूह प्रस्तुतियों ने सभी का हृदय जीत लिया। कार्यक्रम को और भी आनंदमय बनाने के लिए आयोजित Fun Games में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिससे पूरे परिसर में उत्साह, सौहार्द एवं सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना। कार्यक्रम के समापन पर सभी गुरुजनों का सम्मान किया गया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में प्रो. स्मिता सक्सेना ने विद्यार्थियों को गुरु के आदर्शों का अनुसरण करते हुए अनुशासन, संस्कार एवं ज्ञान को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया।
