दुर्ग/जिला स्तरीय पंथी प्रतियोगिता 21 दिसम्बर को

दुर्ग/अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की पारंपरिक लोक कला यथा लोकगीत/ लोकगायन नृत्य जैसे- पंथी नृत्य, पांडवानी, भरथरी तथा अनुसूचित जाति वर्ग के पारंपरिक लोक वाद्य आदि में कलाकारों की प्रतिभा की पहचान करने एवं उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने हेतु जिला स्तरीय पंथी प्रतियोगिता 21 दिसम्बर 2025 समय 11 बजे सतनामी आश्रम दुर्ग में आयोजित की जाएगी। उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक दल प्रविष्टियां 19 दिसम्बर 2025 सायं 4 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास दुर्ग में प्रस्तुत कर सकते है। दल अपनी प्रविष्टियां में अनुसूचित जाति लोक कला दल का सम्पूर्ण विवरण। अनुसूचित जाति वर्ग में अपनी पारंपरिक कला के माध्यम से चेतना जागृत करने तथा सामाजिक उत्थान के लिए कार्य किए है तो इसका विवरण। यदि कोई अन्य पुरस्कार मिला हो तो उसका विवरण। सामाजिक चेतना जागृत करने तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उनके कार्य के संबंध में कोई ख्यात व्यक्ति अथवा पत्र पत्रिकाओं द्वारा टिप्पणी की गई हो तो उसकी प्रति। अन्य जानकारी जो प्रविष्टिकर्ता देना चाहे शामिल कर सकते हैं। प्रविष्टिकर्ता दल को जिला स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए आने जाने एवं अन्य व्यय स्वयं वहन करना पड़ेगा। जिले से चयनित सर्वश्रेष्ठ दो दलों को राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए आने जाने एवं ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी। प्राप्त प्रविष्टियों में से राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में शामिल करने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा प्रविष्ठियों का परीक्षण कर अथवा जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कराकर दो प्रविष्टि का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *