भिलाई/शिव सेना यूबीटी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छावनी वार्ड क्रमाक 40 तिरंगा चौंक शहिद चुम्मन यादव स्मारक स्थल से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जाने वाली रुक्मणी धर्म काँटा के सामने सड़क में बने डिवाइडर की स्ट्रीट लाइट की पोल टूटकर 4 से 5 फ़ुट का टुकड़ा बिजली के वायर सहित सड़क की ओर गिर गई है लोहे के पोल के उपर से हैवी वाहनों के जाने से गोल पाईप चिपट गई है बाइक चालक गाड़ी सहित इसमें फंस कर गिर सकते हैं इसमें करंट भी हो सकता है इससे स्कूली बच्चे,राहगीरों, और वाहन चालकों,के लिए जानमाल का खतरा बना इसी सड़क मार्ग से कई फैक्ट्रीयों के मालिक ट्रांसपोर्टस मजदूर कर्मचारियों का हजारों की संख्या में इसी सड़क मार्ग से लोगों का आना जाना लगा रहता है और यहाँ जर्जर पुलिया के कारण हमेशा जाम की भी स्थित बनी रहती है।
