भिलाई/ज्ञापन में उल्लेख हैं कि कि शहर की व्यस्ततम मुख्य मार्गों एवं वार्ड के अनेक क्षेत्रों में गलत ढंग से नाली निर्माण के कारण जान लेवा दुर्घटना का जोखिम बढ़ता जा रहा है सड़कों में पानी निकासी के लिए बनाई गई नालियाँ चौंक चौराहों मोड़ पर खुली नालियाँ होना गंभीर चिंता का विषय है।विशेषकर बारिश के मौसम में जल भराव के कारण नालियों के किनारे के गड्ढे छिप जाते हैं सड़कों पर ढक्कन विहीन या टूटी हुई नालियों से दोपहिया चालक वाहन सहित अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं सड़क से सटी हुई टर्निग मोड़ पर ही सड़क की ओर नाली में छोटी पुलिया के अगल बगल में दिवाल नहीं होने से राहगीरों आसपास के लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वहीं एक साल पहले छावनी वार्ड 40 इन्डस्ट्रीज एरिया से बापू नगर तीन तालाब की ओर जाने वाली सड़क वार्ड 43 मोची मोहल्ला से आने जाने वाली पुलिया के साथ सड़क भसक कर दस फीट गहरी हो गई है वार्ड 32 बैकुंंठ धाम से गार्डन पानी टंकी की तरफ वाधवा को-ऑपरेटिव के पहले चौराहे पर खुली नाली कई स्कूली बच्चे गिर चूकें हैं जान जोखिम में डालकर इस सड़क मार्ग से चलना पड़ता है बरसात का पानी भरा होने के कारण नाली की गहराई लोगों को समझ नहीं आ रहा है खासकर बच्चों बुजुर्ग महिलाएं और रात के समय चलने वाले वाहन चालकों के लिए जानमाल का गंभीर खतरा बना रहता है अतः महोदय से निवेदन है कि शहर की मुख्य आवाजाही संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेटिंग या नालियों की मरम्मत कर तत्काल कवर किया जाए समय रहते कारवाई होने से किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सकता है आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है।
