भिलाई/प्राप्त जानकारीनुसार वार्ड 36, श्याम नगर के लिंक रोड में बड़ी गाड़ियों की आवाजाही परेशानी का सबब बन सकती हैं,कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती हैं क्योंकि इसी मार्ग से छोटे-छोटे बच्चे स्कूल आवागमन करते हैं लेकिन जिला प्रशासन मौन साधे बैठा है जो कि आमजनता को रास नहीं आ रहा हैं। यहां पर हैवी गाड़ियों के आने-जाने की वजह से अक्सर जाम वाली स्थिति निर्मित हो जाती हैं कभी- कभी तो आधा घंटा से लेकर एक घंटा तक यातायात अवरोध हो जाता हैं जिससे बाजार आने वाले लोगों को अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता हैं इससे अधिक समस्या उन बच्चों को होती हैं जो स्कूल आना-जाना करते हैं। इससे सटकर ही अनेक स्कूलों का संचालन किया जा रहा हैं जहां पर प्रतिदिन सैकड़ों बच्चें पैदल तथा साइकिल से आवाजाई करते हैं ऐसे में किसी गंभीर घटना से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। इस सड़क से दोपहिया वाहन से लेकर कार,ट्रक इत्यादि आते-जाते रहते हैं और दुकानों के सामने खड़े होकर घंटों सामान उतारा जाता हैं ये भी रोड गतिरोध होने का बड़ा कारण है जो कि असुविधा की वजह है। बताया जा रहा हैं कि इन दुकानदारों को प्रशासन की तरफ से छूट दे दी गई है क्योंकि पुलिस गाड़ी गुजरती जरूर है लेकिन कार्रवाई के नाम पर टांय-टांय फुस्स है। निगम प्रशासन भी मौनी बाबा बना बैठा है जो कि जनमानस से सड़क बाधा शुल्क वसूलता हैं किन्तु यहां पर उनको दिखलाई नहीं पड़ता हैं। यहां पर सवाल यह उठता है कि पुलिस और निगम प्रशासन व्यापारियों पर इतना मेहरबान क्यों है? क्या कायदे कानून सिर्फ आमजनता के लिए बनाए गए हैं और बाकियों को छूट है? लोगों का कहना हैं कि इन दुकानदारों को एक राजनैतिक दल के नेता का संरक्षण प्राप्त है जिसकी वजह से प्रशासन कार्यवाही करने से पीछे हट जाता हैं।
