भिलाई/राजनैतिक सूत्रों से प्राप्त जानकारीनुसार वैशाली नगर विधानसभा का एक वार्ड इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ हैं जहां पर भारी संग्राम मच गया है क्योंकि पिता के बाद पुत्र भी अब पार्षद की गद्दी पर बैठना चाहता हैं जैसे शेर पर सवार होकर मां दुर्गा आती हैं वैसे ही पुत्र भी पिता के कंधों पर बैठ कर पार्षद पद के आसन पर बैठना चाहता है जो कि जमीनी कार्यकताओं को रास नहीं आ रहा हैं।जिसका कांग्रेस के कार्यकर्ता भीतर-ही-भीतर भारी विरोध कर रहे हैं और ऐसा होने पर कार्यकर्ता खुल कर विरोध कर सकते हैं,बगावती तेवर में नजर आ रहे हैं जिससे पार्टी को नुकसान की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। बताया जा रहा हैं कि जब से निगम के चुनाव प्रारंभ हुए हैं तब से उक्त कांग्रेस नेता के परिवार को लगातार टिकट मिलता आ रहा हैं और जीत के साथ-साथ लगातार हार का भी मुंह देखना पड़ रहा हैं जिससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि उस नेता की लोकप्रियता किस कदर वार्ड में गिर गई है उसके बावजूद अब अपने पुत्र को स्थापित करने में दिन-रात लगा हुआ हैं जो कि कार्यकताओं को पच नहीं रहा हैं जबकि यहां पर पिछले 20-25 वर्षों से ओर भी कई कार्यकर्ता लगे हुए हैं उनको नजरअंदाज करना पार्टी के हित में नहीं होगा। कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अगर इस बार पिता-पुत्र या फिर उसके परिवार से किसी और को टिकट दी गई तो सरेआम बगावत की जाएगी पार्टी सबकी है किसी की जागीर नहीं है जो कि अपने हिसाब से चलाएगा। हम लोग पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग करते हैं कि वार्ड में बहुत से कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं किसी को भी निगम चुनाव में टिकट दिया जाएं उसकी जीत तय हैं वरना फिर से पार्टी को हार का मुख देखना पड़ सकता हैं।
