दुर्ग/छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 20 जुलाई 2026 को राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जामगांव (एम) के प्रांगण में आयोजित होगा। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अतिथियों द्वारा शाला में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी बच्चों का आत्मीय स्वागत किया जाएगा।
