दुर्ग/प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम कर मनाया गया।अय्यूब खान सचिव प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के जन्मदिन के अवसर पर आज शासकीय स्कूल दुर्ग म एक दिवसीय विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं चश्मों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जनसेवा कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों के बच्चों पढ़ाई लिखाई में दिक्कत ना हो अक्सर ऐसा होता कि पढ़ते लिखते समय छोटे बड़े बच्चों की आंखें की दृष्टी कम ज्यादा या दुर या पास दिखाई देना कम हो जाती परन्तु वो इसको नजरअंदाज कर देते है इसलिये सही समय पर आंखों का इलाज जाँच हो जाये तो ये आंखों की ये परेशानी रूक जाती है सही इलाज के माध्यम और चश्मा लगाने पर। प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना था नेत्र परीक्षण शिविर में सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। जरूरतमंद बच्चों को मौके पर ही निशुल्क चश्मों का वितरण के लिये नाम नंबर नोट करा गया जिसके लिये डॉ असरानी ज्योति ऑप्टिकल की टीम मौजूद थी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: अय्यूब खान सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, छत्तीसगढ़ एवं शिविर के आयोजक,बेनु राम साहू प्रभारी, दुर्ग संभाग, किसान कांग्रेस, जसवंत गायकवाड महामंत्री,एससी विभाग, प्रदेश कांग्रेस,श्रीमती निकहत बानो प्रदेश महासचिव, किसान कांग्रेस,शाहिद इकबाल खान ब्लॉक महामंत्री, कांग्रेस भिलाई, पुरुषोत्तम सोनवानी,साथ ही नेत्र रोग विशेषज्ञों की डॉक्टरों की टीम।
