भिलाई/सूत्रों से प्राप्त जानकारीनुसार जब निगम चुनाव 2021 में सम्पन्न हुआ तब प्रचार के दौरान वार्ड पार्षद ने संकल्प पत्र जनता में बांटा था जिसमें बड़े – बड़े सपने दिखाए गए थे लेकिन अभी तक वो वादे अधूरे हैं जिसको लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। संकल्प पत्र में वादा किया गया था कि वार्डवासियों के लिए गार्डन की व्यवस्था की जाएगी,अब जनता पूछ रही हैं कहां है गार्डन ? संपूर्ण वार्ड में सीसी टीवी कैमरा लगवाने की बात लिखी गई लेकिन ढूंढने पर भी दिखलाई नहीं दे रहा हैं, बीएसपी क्वार्टरो का संधारण व रखरखाव की उचित व्यवस्था करने का वर्णन हैं लोग जानना चाहते हैं कि कितने मकानों का संधारण करवाया? इसके अलावा वार्ड में पक्की सड़के और नाली निर्माण का भी उल्लेख हैं ,वार्डवासी वाकिफ होना चाहते हैं कि क्या पूरे वार्ड की सड़के पक्की बनवा दी तथा क्या नाली निर्माण का कार्य संपूर्ण वार्ड में करवा दिए ?सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वार्ड के हर गली में प्रकाश की पूर्ण व्यवस्था का प्रण लिया था इसके बावजूद क्षेत्र की अधिकांश सड़कों और गलियों में अंधेरा क्यों पसरा है ? आज जब निगम चुनाव करीब आ रहे हैं तो आमजनता आकलन कर रही हैं कि पार्षद ने चुनाव लड़ते समय क्या – क्या वादे किए थे और कितने पूरे हुए? इन पांच सालों का जनता हिसाब मांग रही हैं क्योंकि आगामी निगम चुनाव में पुनः जनप्रतिनिधि चुनने का वक्त आ गया है। चलते चलते एक गाना याद आ गया – —-वादा तेरा वादा।
